फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Delhi won , now turn UP '

‘दिल्ली जीत ली, अब यूपी की बारी’

Tue, 10 Feb 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 10 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Delhi won , now turn UP '
 दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दोपहर बाद सिविल लाइन रोड स्थित जिला कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला और कहा कि दिल्ली तो हम जीत गए अब यूपी की बारी है। राबर्ट्सगंज नगर में जश्न मनाया। जिला संयोजक विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि जीत आम आदमी की जीत है।
विज्ञापन

 
जिला सचिव ज्योतिजंग सिंह ने लोकतंत्र, लोकपाल, और गांधी जी के स्वराज की अवधारणा की जीत के लिए अरविंद केजरीवाल, टीम अन्ना और समस्त देशवासियों को दी बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर मदन चौबे, नीरज पांडेय, श्रीकांत त्रिपाठी, संजय, समीर आदि रहे। उधर भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय संयोजक रामकृष्ण पाठक ने कहा कि दिल्ली का नतीजा नरेंद्र मोदी की किसान विरोधी नीतियों का परिणाम है।

 डाला संवाददाता के अनुसार कांग्रेस नेता हरेंद्र पांडेय ने कहा कि दिल्ली की जनता का निर्णय स्वागत योग्य है। सलखन संवाददाता के अनुसार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में कार्यकर्ता ने मिष्ठान वितरण किया।

इस मौके पर डा. अशोक कुमार, उमाकांत जायसवाल आदि रहे।  ओबरा संवाददाता के अनुसार आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर ओबरा नगर में

 पार्टी संयोजक विनोद राय के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस दौरान  चंदन तोमर, विनय सिंह, रिजवान  आदि रहे।

शक्तिनगर संवाददाता के अनुसार राजधानी दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी के काबिज होने को ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और मिठाईयां बांटी।

मंगलवार को पहला जुलूस आप के पदाधिकारी विनय पांडेय की अगुवाई में एनसीएल खड़िया के आवासीय परिसर से निकला। इसी बीच दूसरा जूलूस बस स्टैंड तिराहे से थाने होते हुए राजीव गांधी मार्केट पहुंचा।


बस स्टैंड से निकले जुलूस की अगुवाई सुरेंद्र कुमार सोनी, रामजी सिंह मोर्या ने किया। इस मौके पर रेनू कुशवाहा, शिवश्ंाकर त्रिपाठी, श्रवण कुमार आदि रहे।

इसी बीच राजीव गांधी मार्केट में रेनू कुशवाहा व अवधेश कुशवाहा के संयोजन में जुटे लोगों ने मिठाईयां बांट कर खुशी का इजहार किया। इसके बाद विनय पांडेय के नेतृत्व में निकला जुलूस बस स्टैंड बाजार होते हुए पीडब्ल्यूडी मोड़ पहुंचा। इस मौके पर रीना देवी, केवी तिवारी, मुश्ताक अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed