फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of a cyclist teenager killed by tractor

ट्रैक्टर से दबकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Sun, 02 Feb 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Death of a cyclist teenager killed by tractor
शाहगंज। कस्बे में स्थित इलाहाबाद के सामने रविवार को साइकिल से जा रहे 15 वर्षीय किशोर की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। किशोर की पहचान गुड्डू गुप्ता ( 15 ) के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक चालक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब एक बजे शाहगंज थाना क्षेत्र के दुरावल गांव निवासी गुड्डू साइकिल से शाहगंज कस्बे में जा रहा था। कस्बे में राबर्ट्सगंज की तरफ से आ रहे बाइक से साइकिल में टक्कर लग गई। जिससे साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान उस रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में किशोर आ गया। ट्रैक्टर से दबने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार व ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेते हुए वाहनों को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त नहीं कर सकें। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई, यहां पर कुछ लोगों ने पहचान किया। शाहगंज थानाध्यक्ष भूवनेश्वर पांडेय ने बताया कि गुड्डू हाईस्कूल का छात्र था। घर से वह सामान लेने के लिए निकला था। मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed