फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found covered in blood on roadside

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव

Wed, 12 Oct 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found covered in blood on roadside
चोपन थानांतर्गत नौटोलिया में तेलगुड़वा-कोन मार्ग किनारे मंगलवार की रात एक युवक का शव पाया गया। उसका सिर व चेहरा खून से लथपथ था। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नौटोलिया निवासी दिनेश केवट ने पुलिस को बताया कि रात एक बजे गांव का ही एक युवक ट्रक लेकर जा रहा था। उसने घर आकर सूचना दी कि तुम्हारा भाई महेंद्र ऊर्फ किला (32) सड़क पर पड़ा हुआ है। इसके सिर व चेहरा खून से लथपथ है। मौके पर जाकर देखा तो भाई सड़क के किनारे दाहिने तरफ मृत पड़ा था। वह भाई का शव देखकर अवाक रह गया। घटनाक्रम की जानकारी सुबह सात बजे चोपन पुलिस को दी।
विज्ञापन

बताया कि महेंद्र मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करता था। उसके दो पुत्र हैं। चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के भाई दिनेश की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके जरूरी कार्रवाई में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed