फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of married woman found in field suspicion of murder in sonbhadra

UP News: मायके में रह रही विवाहिता का खेत में मिला शव, घटना से पहले पति से हुई थी मुलाकात; हत्या की आशंका

Tue, 26 Mar 2024 05:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Mar 2024 05:47 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में एक महिला का शव खेत में मिला। वह पति से विवाद के चलते तीन साल से मायके में रह रही थी। होलिका दहन वाली रात में उसका पति मिलने आया था। अगले ही दिन हुई घटना को लेकर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन
Dead body of married woman found in field suspicion of murder in sonbhadra
घटना की जानकारी देते एएसपी कालू सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा बिजौरा गांव में संदिग्ध हाल में महिला का शव खेत में पाया गया। पति से विवाद के कारण महिला तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना से एक दिन पहले पति-पत्नी को साथ देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर महिला का शव खेत में फेंका गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चौरा बिजौरा निवासी रीता (28) की शादी वर्ष 2015 में सेमिया गांव निवासी अमरेश के साथ हुई थी। दोनों को तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक पति से विवाद के कारण रीता पिछले तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। होलिका दहन की रात (रविवार) अमरेश चौरा बिजौरा आया था। यहां कुछ देर रुकने के बाद चला गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद रीता का शव गांव के बाहर अरहर के खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर सीओ ओबरा डॉ. चारु द्विवेदी और एएसपी कालू सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। 

एएसपी ने बताया कि महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। परिवार और गांव के लोग पति अमरेश पर ही शक जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed