{"_id":"64ce952c15ac6ce8d5001b77","slug":"dead-body-of-a-woman-found-hanging-on-a-tree-in-the-forest-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-1898-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जंगल में पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जंगल में पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के घघरी गांव में शनिवार को महिला का शव घर के पास स्थित जंगल में पेड़ के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
घघरी निवासी कुसुम देवी (48) पत्नी बुंदेश्वर शुक्रवार की शाम करीब छह बजे किसी काम से घर से निकली थी। देर शाम बाद भी वह नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने लगे, मगर उसका पता नहीं चला। रातभर पत्नी कुसुम के घर नहीं लौटने पर अनहोनी की आशंका में उसका पति सुबह खोजने के लिए निकल गया। करीब एक किमी दूर जंगल के बीच स्थित अपने पाही पर पहुंचा तो वहां महुआ के पेड़ से साड़ी के फंदे पर पत्नी का शव लटकता देख सन्न रह गया। ग्रामीणों की सूचना पर एसआई वीर बहादुर चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांंच में जुट गई है।