फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body found hanging in the house

Sonebhadra News: घर में फंदे पर लटकता मिला शव

Mon, 19 Jun 2023 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging in the house
सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के चिचलिक गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मांची थाना क्षेत्र के चिचलिक गांव निवासी महेंद्र गुर्जर (43) पुत्र भागवत ने अपने बेटे की शादी करीब 15 दिनों पूर्व किया था। घर में बहू के आने से खुशी का माहौल था। रविवार को रात को खाना खाने के बाद महेंद्र सोने के लिए चला गया। इस रात में ही उसने खुद के कमरे में बड़ेर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन जब सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी मांची विनोद सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed