{"_id":"69221026325574d29902d08f","slug":"daughter-held-her-mother-hostage-for-property-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-137786-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बेटी ने संपत्ति के लिए मां को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बेटी ने संपत्ति के लिए मां को बनाया बंधक
विज्ञापन
सोनभद्र। भाई ने अपनी बहन-बहनोई और उनके बेटे-बहू पर मां को कैद कर कमर की हड्डी तोड़ने और उनसे जबरन दान पत्र लिखवाने का आरोप लगाया है। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के अरंगी का है। अदालतके हस्तक्षेप पर शाहगंज थाने में बहन-बहनाेई सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अरंगी निवासी अजय कुमार मौर्य ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके मां की उम्र लगभग 95 वर्ष है। बुजुर्ग होने के कारण उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी। मानसिक कमजोरी ठीक न होने पर वह कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पता नहीं चला।
इस बीच गत 24 सितंबर तहसील राॅबर्ट्सगंज से एक कर्मचारी इस्तहार लेकर पहुंचा कि उसकी मां ने उसकी सगी बहन परमीला उर्फ चंदा, उसके पति कमलाकांत, उनके बेटे राजेश, बहू अंकिता के नाम अपनी सारी जमीन दान कर दी है। मालूम हुआ कि उन लोगों ने उसकी मां को मालवीय नगर काॅलोनी सुसुवाही चितईपुर वाराणसी स्थित मकान में कैद कर लिया है। उन पर दानपत्र के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
इंकार पर पिटाई करते हुए रीढ़ और कमर की हड्डी तोड़ दी। दान पत्रों पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर करने वाले को हरिश्चंद्र श्रीवास्तव निवासी माधोपुर, थाना चंदौली, अली मोहम्मद निवासी हर्ष नगर, थाना राॅबर्ट्सगंज को भी साजिश में शामिल बताया गया है। जब उसने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो उसकी मां को गायब कर दिया गया। आरोपी भी ताला बंद कर फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है।