फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft of two trucks loaded with coal holding six

चोरी का कोयला लदे दो ट्रकों के साथ छह पकड़े

Tue, 21 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Tue, 21 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एनसीएल की परियोजनाओं से रात में कोयला चोरी कर उसे ट्रक के जरिए चंदासी मंडी एवं अन्य जगहों पर ले जाए जाने का खुलासा हुआ है। मंगलवार की भोर में एनसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने बीना स्थित सीएचपी शिव मंदिर के पास चोरी का कोयला लदे दो ट्रकों को पकड़ लिया। छह लोग मौके से दबोचे गए।
इसके बाद एनसीएल की सुरक्षा विंग और पुलिस के बीच घंटों पंचायत हुई, तब जाकर पुलिस ने वाहनों और पकड़े गए लोगों को हिरासत में लिया।
डिस्को (डीओ) के कागजात के आधार पर चोरी के कोयले को लंबे समय से चंधासी मंडी एवं अन्य जगहों पर खपाया जा रहा है। दो माह पूर्व से इस खेल में एक चर्चित माफिया के जुड़ाव के बाद इसको लेकर बड़ा सिंडीकेट बन गया है। बीना-खडि़या में यह खेल कुछ ज्यादा ही चटख बना हुआ था। लगातार शिकायत को देखते हुए एनसीएल मुख्यालय की टीम भी चक्रमण में लगी हुई थी।
विज्ञापन

 मुख्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक भोर में तीन बजे के करीब जैसे ही टीम सीएचपी शिव मंदिर वाले रास्ते पर पहुंची एक पिकप और एक मिनी ट्रक में कोयला लोड होकर आता दिखाई। तत्काल दोनों वाहनों को रोकने के साथ ही इसमें बैठे छह व्यक्तियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में  कोयला चोरी का बड़ा सिंडीकेट संचालित होने की बात सामने आई। बताया कि वाहन और पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, पुलिस का कहना था कि मुख्य सुरक्षा अधिकारी को प्रकरण की विस्तृत जानकारी के लिए बुलाया गया है। उनके आते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed