फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   One arrested with fake currency notes, other absconding

नकली नोटों संग एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Wed, 21 Sep 2016 11:09 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 21 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
One arrested with fake currency notes, other absconding
पकड़ा गया प्रतापगढ़ निवासी आरोपी उदयराज - फोटो : sonbhadra
पुलिस ने नकली नोट का काला धंधा करने वाले गिरोह के एक सदस्य को बुधवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति के बैग से पांच सौ के छह और एक हजार के दो नकली नोट तथा पांच सौ और हजार के नोट साइज में कटे कागजों के अलावा नोट छापने की इंक बरामद हुई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में बुधवार को सिटी सीओ सच्चिदानंद ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोट का काला धंधा करने वालेे गिरोह के दो सदस्य राबर्ट्सगंज में मौजूद हैं। सवा दस बजे के करीब कोतवाल कमलेश्वर सिंह  पुलिस दल के साथ धर्मशाला चौक पहुंच गए और संदेह के आधार पर उन्होंने दो लोगों को रोका तो वे भागने लगे इनमें एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया ।
विज्ञापन


जबकि पकड़ा गया आरोपी प्रतापगढ़ जिले के आशापुर थाना क्षेत्र के बरहथ गांव का निवासी उदयराज यादव है। तलाशी में उसके बैग से पांच सौ के छह नकली नोट और एक हजार के दो नकली नोट मिले। इसके अलावा छापने के लिए काट कर रखे गए पांच सौ के नोट की साइज 476 सफेद कागज और एक हजार के नोट की साइज के 55 कागजों के अलाव नोटों के आकार के शीशे की दो प्लेटें, दो शीशी छपाई में प्रयुक्त होनेवाली इंक भी बरामद हुई। पुलिस दल उदयराज के फरार साथी प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी पवन पांडेय पुत्र कमला पांडेय को पकड़ने के लिए रवाना हो गया है। एसपी लल्लन सिंह ने नकली नोट के धंधे का भंडाफोड़ करने वाली टीम को पांच हजार रुपये नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed