फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   murdered of a youth by knife

चाकू से घोंप कर युवक की हत्या

Tue, 04 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Tue, 04 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 murdered of a youth by knife
knife
कस्बे में स्थित जल निगम के पानी टंकी के समीप पहाड़ी पर सोमवार की रात चाकू से गोदकर  रामगढ़ निवासी नागेंद्र (25) हत्या कर दी गई। गर्दन और पेट में चाकू के कई गहरे निशान मिले हैं। शक के आधार पर पुलिस ने एक युवती को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या की बात स्वीकारी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे कोन थाना क्षेत्र के कोन कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित पहाड़ी पर कुछ लोगों ने एक युवक का शव देखा। शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ने मौत के बाद भी युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था। गर्दन रेतने के अलावा पेट में पांच-छह गहरे निशान मिले हैं। पुलिस की माने तो शव की हालत देखने से ऐसा लग रहा है कि हत्यारे परिचित हैं।
विज्ञापन


प्लानिंग के तहत युवक को वहां बुलाकर उसकी हत्या की गई। पैंट में रखे पर्स की तलाशी लेने पर उसकी पहचान कोन थानाक्षेत्र के रामगढ़ निवासी नागेंद्र पुत्र राजकुमार के रूप में हुई। थाना कोन का आधार कार्ड और राजस्थान के एक कंपनी में कार्य करने का आईडीकार्ड मिला। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के घरवालों को दी। घरवालों का आरोप था कि साजिश के तहत नागेंद्र की हत्या की गई हैै। थानाध्यक्ष गजानंद यादव ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि आश्नाई के चक्कर में युवक की हत्या की गई हैै। गिरफ्तार विवाहिता ने अपने पति के साथ मिलकर हत्या की स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed