{"_id":"577957ca4f1c1b75697f9d1d","slug":"five-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में पांच की मौत
सोनभद्र
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई एवं कई लोग घायल हो गए। अनपरा परिक्षेत्र से सटे सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खनहना में रविवार की देर शाम साढ़े छह बजे अनपरा-मोरवा मार्ग पर ईंट लदे ट्रक से कुचलकर दो साइकल सवार बालकों की मौत हो गई। इससे खफा ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकारी राजेश परिहार और मोरवा थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
बताया गया कि खनहना निवासी हीरा दस वर्ष और जोगेंद्र तेरह वर्ष साइकल से पास स्थित चट्टी पर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही मुख्य मार्ग पर आए ट्रक ने कुचल दिया। ग्रामीणों का कहना था कि खनहना बैरियर पर एआरटीओ और वन महकमा ट्रांजिट तथा अन्य की वसूली के लिए वाहनों को देर तक खड़ा करवा देते हैं। इससे जहां आवागमन में दिक्कत होती है।
डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौतः चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा व परासपानी गांव के बीच वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग के बीचों-बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार लक्ष्मण सिंह (42) निवासी मुक्खा थाना घोरावल की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी गई है।
विज्ञापन
टीपर की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल ः डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अधोर सेवा सदन के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की शाम टीपर की टक्कर से बाइक सवार अजय पटेल (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरी यादव (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक अजय पटेल पुत्र बाबूलाल पटेल मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली अंतर्गत गानपुर गांव के रहने वाले थ्ाे। वहीं गंभीर रूप से घायल गौरी यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी बाड़ी चोपन है। रविवार की शाम दोनों बाइक से डाला बाजार की ओर जा रहे थे।
दो बाइकों में टक्कर, एक की मौतः सिंगरौली के बैढन कोतवाली क्षेत्र के माजन मोड़ के पास रविवार दोपहर दो बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार रीशू सिंह और शकाल निवासी बैढन गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार दिए जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।