{"_id":"5bc4d731bdec2269c04365bd","slug":"91539626801-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी लापता
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर से रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यापारी अशोक केशरी का अब तक पता नहीं चल सका है। लापता व्यापारी के भाई ने पुलिस को इस बाबत तहरीर दी है। पुलिस खोजबीन में जुट गई है।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी गल्ला व्यवसायी संतोष केशरी के भाई अशोक केशरी सपरिवार नई बस्ती में खुद के मकान में रहते हैं। वह अपने घर में ही लोहे, प्लाई आदि की दुकान खोले हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अशोक अपने घर से बाजार में जाने के लिए निकले। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आए तो घरवालों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। रात भर तलाश करने के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को अशोक के भाई कमलेश केशरी ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि अशोक की खोजबीन की जा रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पता नहीं चल सका था। उधर व्यापारी के पत्नी, बच्चे समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन