फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बस के चपेट में आए दो मासूमों की मौत

बस के चपेट में आए दो मासूमों की मौत

Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बस के चपेट में आए दो मासूमों की मौत
सिंगरौली। शनिवार को बरगवां थाना क्षेत्र के कनई (डगा) गांव के पास सिंगरौली-रीवा मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कनई गांव के रहने वाले छोटई साकेत किसी काम से जिला मुख्यालय बैढन गए थे। दोपहर बाद लौटते वक्त उनके साथ उनका नाती देवा (06) पुत्र अशोक साकेत व नतीनी रानी (08) पुत्री गंगाराम साकेत भी साथ हो लिए। छोटई साकेत ने दोनों बच्चों को एक निजी बस से लेकर गांव के लिए निकले। गांव के पास मुख्य मार्ग पर बस पहुंची तो छोटई दोनों बच्चों को उतारने के बाद खुद उतरने लगे। इसी बीच बस चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। बस के टायर के चपेट में देवा को आते देख रानी ने खींचना चाहा लेकिन इसी बीच दोनों चपेट में आ गए और घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। दो मासूमों की मौत की खबर गांव तक पहुंची तो काफी संख्या में लोग सड़क पर आ गए और आवाजाही रोक दिया। सूचना के बाद बरगवां, बैढन सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और 15-15 हजार रूपये नगद क्षतिपूर्ति के साथ एक-एक लाख रुपये मुआवजा के साथ हरसंभव मदद देने का एलान किया तब जाकर लोग सड़क से हटे और दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed