फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, क्षतिग्रस्त

स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, क्षतिग्रस्त

Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
चुर्क। पुलिस चौकी क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव में सोमवार की रात एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। संयोग से उसमें लगा एयर बैग खुल गया, जिससे सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए। हालांकि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी को सोमवार को उनके आवास पर छोड़ने के बाद चालक बबलू उनकी स्कार्पियो लेकर अपने घर सहिजन खुर्द चला गया। इसके बाद स्कार्पियो खड़ी देख चालक के घर के पास का रहने वाला विनय पुत्र रविशंकर व सुड्डू पुत्र मठल्लू गाड़ी में सवार हो गए। चालक भी उनके साथ हो गया। इसके बाद उनमें से एक युवक सीखने की नीयत से स्कार्पियो चलाने लगा। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर रौंप गांव के तालाब के पास एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। संयोग अच्छा था कि गाड़ी रुक गयी नही तो पास ही स्थित तालाब में चली जाती। इससे उस पर सवार युवकों को भी खतरा हो जाता। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि रात्रि करीब नौ बजे ड्राइवर बबलू उन्हें घर छोड़कर गाड़ी लेकर अपने घर चला गया था। इसके बाद दुर्घटना हुई। सुरक्षा के लिए स्कॉर्पियो में लगा एयर बैग खुलने के बाद फट गया, जिससे उस पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed