फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पंखे के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या

पंखे के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 18 Dec 2018 12:58 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
पंखे के सहारे फंदा लगाकर की आत्महत्या
ओबरा। स्थानीय परियोजना कॉलोनी के सेक्टर नौ निवासी अली मोहम्मद (25) पुत्र हनीफ मोहम्मद ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक ने अपने आवास नौ तृतीय टी-158 में नायलान की रस्सी के सहारे पंखे से फंदा लगाया। मृतक के पिता उमर मोहम्मद परियोजना में श्रमिक पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

मृतक जल विद्युत सयंत्र खंड में अपनी निजी वाहन को संविदा पर लगाकर स्वयं चलाता था। सुबह दस बजे के करीब जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो एक अन्य कर्मचारी उसके घर पहुंचा। दरवाजा नहीं खोलने पर झरोखे से देखने पर घटना का पता चला। पड़ोसियों ने खिड़की से देख पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज ने मृतक के पिता की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़वाया। पुलिस ने मुआयने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला। आत्महत्या के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं हो पायी थी। लेकिन परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसका पत्नी से कोई विवाद हो गया था जिसके बाद अली ने पत्नी और अपने दोनों बच्चों को पत्नी के मायके छोड़ आया था। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार रात में नौ बजे के करीब अली घर के सामने दिखाई पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed