फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: किराना दुकानदार पिता-पुत्र से 25,000 रुपये लूटे, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-10- घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश। संवाद
बेहटामुजावर (उन्नाव)। दुकान से घर जाते समय किराना दुकानदार पिता-पुत्र से लुटेरों ने 25,000 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पिता-पुत्र से मारपीट भी की। सूचना मिलने ग्रामीणों ने दो लुटेरों को दबोच लिया और दोनों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रेकी करने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। फरार दो लुटेरों की तलाश की जा रही है। इस मामले में पांच के खिलाफ लूट और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी जयप्रकाश की रूरी गांव के चौराहे पर किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे वह पिता हरिश्चंद्र के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उनकी जेब में दुकान की बिक्री के 25,000 रुपये रखे थे। रसूलपुर-गदियनखेड़ा मार्ग पर सीताराम खेड़ा गांव के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनकी जेब से रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पिता-पुत्र से मारपीट की और बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

लूट के बाद जयप्रकाश ने तुरंत रूरी चौराहे के पास रहने वाले ग्रामीणों को फोन पर सूचना दी। इस पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बदमाशों का पीछा कर एक बाइक पर सवार दो लुटेरों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाशों की जमकर पिटाई की। दूसरी बाइक पर सवार बदमाश भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में एक की पहचान सूरज उर्फ बबलू के रूप में हुई है। वह हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज का निवासी है। दूसरा बदमाश रेहान खान उर्फ रहीस मल्लावां थाना क्षेत्र के पठानटोला का रहने वाला है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूट की रेकी रूरी निवासी रामजी ने की थी। पुलिस ने रामजी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि लूट में शामिल दो लुटेरों और साजिशकर्ता युवक को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार लुटेरे हरदोई के गुलबहा निवासी सुधीर और उसका एक साथी अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है।

सूरज पर हरदोई में छह और रहीस पर दर्ज हैं तीन मुकदमे
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि लूट में शामिल सूरज शातिर अपराधी है। वह रेकी करने वाले रामजी को पहले से जानता था। रामजी भी किराना दुकानदार से द्वेष रखता था। वह दुकानदार की रोजाना की कमाई के साथ दुकान आने-जाने वाले समय की रेकी कर सूरज को जानकारी देता था। रविवार को मौका मिलने पर लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया कि सूरज पर हरदोई के अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हैं। दूसरे लुटेरे रहीस पर भी हरदोई के दो थानों में तीन मामले दर्ज हैं।

फोटो-10- घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश। संवाद

फोटो-10- घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश। संवाद

फोटो-10- घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश। संवाद

फोटो-10- घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश। संवाद

फोटो-10- घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश। संवाद

फोटो-10- घटना की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार जयप्रकाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed