फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mustard oil had solidified... child fell ill after eating.

Sambhal News: जम गया सरसों का तेल... खाना खाने के बाद बिगड़ी बच्चे की तबीयत

Tue, 08 Sep 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 08 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil had solidified... child fell ill after eating.
गुन्नौर। तहसील परिसर के सामने रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मिलावटी सरसों तेल का मामला सामने आया है। बाजार से खरीदा गया तेल घर पहुंचते ही डिब्बे में जम गया। उसी तेल से बना खाना खाने के बाद एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह रविवार को साप्ताहिक बाजार से घर के लिए सरसों का तेल खरीदकर लाए थे। शाम को जब खाने के लिए तेल निकाला गया तो वह जमा हुआ था। परिजनों ने उसी तेल से खाना बना लिया, जिसे खाने के बाद बच्चे को उल्टियां शुरू हो गईं और उसकी तबीयत बिगड़ गई। शिव कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने बाजार जाकर दुकानदार से इसकी शिकायत की तो पहले तो दुकानदार आनाकानी करता रहा। काफी कहासुनी के बाद उसने तेल बदलकर दूसरा तेल दे दिया।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि वह गुन्नौर नगर की घास मंडी स्थित एक थोक दुकान से तेल के चार पीपे लेकर आया था। कई ग्राहकों से ऐसी ही शिकायत आ रही है, इसलिए वह सभी पीपे वापस करेगा। लोगों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से बाजार में बिक रहे तेल के नमूने लेकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अवकाश पर चल रहा हूं, मामला मेरे संज्ञान नहीं है। फिलहाल मामले की जानकारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
मानवेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed