{"_id":"6a9f1a4d65cbc1e1b3012a68","slug":"teenager-dies-during-treatment-for-snakebite-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-183952-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सर्पदंश से किशोर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सर्पदंश से किशोर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
गांव महमदपुर सैंजनिया के संजय का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। गांव महमदपुर सैजनिया निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार को रविवार रात सोते समय सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई है।
संजय कुमार कंबाइन पर हेल्पर का काम करते थे। रविवार शाम संजय कंबाइन मरम्मत का काम कर घर आए और रात में खाना खाकर चारपाई पर सो गए। रात लगभग 12 बजे सोते समय उन्हें सांप ने डस लिया। संजय ने समझा कि उनको चूहे ने काट लिया है। संजय के बताने पर परिजनों ने देखा तो चारपाई के पास बक्से पर सांप बैठा दिखाई दिया।
इसके बाद परजिन संजय को गांव गंगसरा में निजी डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने संजय काे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। इसके बाद संजय को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ देर इलाज होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय पांच भाई बहनों में सबसे छोटे थे। संजय की मौत से पिता लालजीत सहित परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। संवाद