फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वाहन चोरों को पकडने के लिए टीमें रवाना

वाहन चोरों को पकडने के लिए टीमें रवाना

Sun, 01 Apr 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोरों को पकडने के लिए टीमें रवाना
सोनभद्र। जनपद में दो और चार पहिया वाहन चुराने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए एसपी ने स्पेशल तीन टीमें गठित की हैं। सर्विलांस के जरिए चोरों के बारे में मिले सुराग के आधार पर रविवार को दो टीमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में स्थित सदर विधायक भूपेश चौबे के कार्यालय के बाहर 24/25 दिसंबर 2017 की रात खड़ी बिचपई गांव निवासी मानस तिवारी की स्कार्पियो की चोरी कर लिया। लेकिन अभी तक स्कार्पियो का पता नहीं चला। चार दिन पूर्व चोरों ने उरमौरा से ही वृजेश दूबे की पिकअप चुरा ले गए। जिले में वाहन चोरों की बढ़ सक्रियता को देखते हुए एसपी आरपी सिंह ने तीन स्पेशल टीमें गठित की है। प्रत्येक टीम में एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा और चार कांस्टेबल शामिल है। रविवार को सर्विलांस के जरिए टीम को पता चला कि वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य वाराणसी समेत अन्य जिले में मौजूद है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें वाराणसी, जौनपुर समेत अन्य जिलों में छापेमारी कर रही है। संभावना है कि टीम के हत्थे जल्द ही चोर चढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed