{"_id":"5a60e7044f1c1bcb268b529f","slug":"31516300036-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के खिलाफ फूंका खनन अधिकारी का पुतला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन के खिलाफ फूंका खनन अधिकारी का पुतला
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डिग्री कालेज चौक पर खनन अधिकारी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। उनके खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि खनन विभाग जिले में हो रहे अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगा रहा है। विभाग की कार्यप्रणाली से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
इसके पूर्व वाहिनी के जिला महामंत्री अरविंद सोनी ने कहा कि चोपन स्थित खेवेंधा में दिनों रात अवैध बालू खनन का कारोबार चरम पर है, लेकिन खनिज विभाग का कोई अधिकारी मौके पर जाकर धरपकड़ करना नहीं चाहता। खनिज विभाग की इस प्रकार की कार्य प्रणाली से प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला कार्यकारिणी सदस्य शुभम सिंह पटेल ने कहा कि खेंवेधा में बालू खनन करा रही कंपनी के साथ कास्तकारों द्वारा आदेशित बालू खनन क्षेत्रों के अलावा अन्य जगहों से भारी पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। प्रतिबंधित भू-भागों में रात्रि में खनन के दौरान दर्जनों पोकलेन व जेसीबी मशीनों से खुदाई हो रही है। इस दौरान वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवलेश वर्मा, प्रशांत सोनी, प्रेम मौर्य, सूरज, शिवम उपाध्याय, हिमांशु, दीपक यादव, प्रदीप, दिनेश चंद्र पटेल, रवि मौर्या, विकास सिंह, रूपेश कुमार, संदीप, जय प्रकाश साहनी मौजूद रहे।