{"_id":"6a9c0ad673af009135070fa7","slug":"body-of-missing-person-found-under-suspicious-circumstances-in-a-field-in-thehad-kangra-news-c-95-1-kng1004-254042-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ठेहड़ के खेत में संदिग्ध हालात में मिला लापता व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ठेहड़ के खेत में संदिग्ध हालात में मिला लापता व्यक्ति का शव
Sun, 06 Sep 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत ठेहड़ (ढुगियारी) में शनिवार सुबह खेत में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (57) पुत्र मेहर सिंह निवासी तियारा के रूप में हुई है, जो शुक्रवार शाम से लापता चल रहा था। सुरेश वर्तमान में ढुगियारी में रहता था और ट्रकों में सामान लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था।
पुलिस के अनुसार सुरेश कुमार के घर न लौटने पर परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसका शव ठेहड़ के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।