फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छेडख़ानी का विरोध करने पर दंपती को पीटा

छेडख़ानी का विरोध करने पर दंपती को पीटा

Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
छेडख़ानी का विरोध करने पर दंपती को पीटा
विज्ञापन

सोनभद्र। दो दिन पहले करमा थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी से छेडख़ानी करने वाले युवक का विरोध करना दंपति को महंगा पड़ गया। सिरफिरे शोहदे ने अपने साथियों के साथ किशोरी के घर पर चढ़कर उसके मां-बाप को पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। शनिवार को पीड़ित दंपति ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

करमा थाना क्षेत्र की रहने वाले पीड़ित दंपति के मुताबिक उसकी बेटी कक्षा नौवीं पढ़ती है। वह जब भी स्कूल जाती है तो उसके पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक उसके साथ छेडख़ानी करता है। दो दिप पहले भी युवक ने छेडख़ाली की तो किशोरी ने घटना की सूचना अपने घरवालों को दी। किशोरी की मां ने आरोपी युवक को छेडख़ाली करने से मना की तो उसने गलती स्वीकार कर ली। दंपति का आरोप है कि उसी दिन रात करीब दस बजे युवक अपने साथियों के साथ उसके घर पर चढ़कर लाठी-डंडे से उन लोगों को पीट दिया। इतना ही नहीं जाते वक्त उन लोगों ने बेटी को जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस का कहना है कि सभी हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed