फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ससुराल गए युवक की मौत

ससुराल गए युवक की मौत

Mon, 05 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ससुराल गए युवक की मौत
सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव से दो दिन पूर्व बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गए युवक का सोमवार की सुबह बघाड़ू गांव में सड़क पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। उसकी मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। गांव के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

दिघुल निवासी आनंद (27) दो दिन पहले अपने ससुराल कोंगा गया था। कोंगा गांव में ही उसके साढू प्रभु का भी घर है। रविवार की रात वह अपने साढ़ू के साथ साइकल से अपने गांव दिघुल के लिए चला। बताते हैं कि रास्ते में उसने बरहपान में सिगरेट ली। इसके बाद दोनों बघाड़ू गांव के बोलता करम टोला स्थित चौराहे पर पहुंचे। वहां से थोड़ा आगे बढऩे पर आनंद ने प्रभू से कहा कि तुम चलो मैं आ रहा है। इसके बाद प्रभू आनंद के घर दिघुल पहुंच गया लेकिन सुबह तक आनंद घर नहीं पहुंचा तो मां मुनिया और छोटा भाई छोटेलाल उसकी खोज के लिए बोलताकरम पहुंच गए। वहां ग्रामीणों से पूछा लेकिन कुछ पता चला। वापस लौटने लगे तो जानकारी मिली कि रास्ते में कोई युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया है। बताई जगह पर जाकर पहुंचा तो देखा कि आनंद का शव पड़ा हुआ था। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इसको दृष्टिगत रखते हुए मामला दर्ज कर छानबीन भी शुरू कर दी गई है। हालांकि मौत के कारण की सच्चाई जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed