फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुलिस को चकमा देकर चोरी का एक आरोपी फरार

पुलिस को चकमा देकर चोरी का एक आरोपी फरार

Thu, 07 Feb 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर चोरी का एक आरोपी फरार
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही से बृहस्पतिवार को पुलिस दो साइकिल चोरों को मेडिकल मुआयना कराने के लिए लेकर पहुंची। यहां पुलिस को चकमा देकर चोरी का आरोपी सोनू भारती फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। देर शाम तक पुलिस फरार आरोपी की तलाश में भटकती रही।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार की सांय करीब पौने चार बजे करमा थाना क्षेत्र के पगिया चट्टी के समीप से चोरी के साइकिल के साथ पगिया गांव निवासी इसहाक और सोनू पकड़े गए थे। पूछताछ करने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर में पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। थाने से कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और होमगार्ड राममूरत यादव दोनों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए पीएचसी ले गए। पुलिस कर्मियों के चंगुल से सोनू छुड़ाकर भागने लगा। एक पुलिसकर्मी ने उसका कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन वह चहारदीवारी फांदकर फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे आरोपी का मेडिकल मुआयना कराने के साथ ही आरोपी के फरार होने की सूचना उच्चाधिकारियों की दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मातहतों से पूछताछ करने के बाद आरोपी की तलाश करने में जुट गए। सीओ राहुल मिश्रा ने कहा कि फरार आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed