फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   5.50 लाख की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

5.50 लाख की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
5.50 लाख की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
सोनभद्र (अनपरा)। अनपरा पुलिस ने अभियान चलाकर 53 ग्राम हेरोइन के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5.50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

अनपरा प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह को शुक्रवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बरेली जनपद से हेरोइन तस्कर बड़े पैमाने पर धंधा कर रहे हैं। यह भी जानकारी मिली कि अनपरा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद में हेरोइन को खपाने वाले हैं। पुलिस ने दो टीमें गठित की । पहली टीम उप निरीक्षक रणजीत सिंह के नेतृत्व में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर भेजी गई, जबकि दूसरी टीम उप निरीक्षक वंश नारायण यादव की अगुवाई में मध्य प्रदेश सीमा के दूल्हापाथर भेजी गई। शुक्रवार की सुबह पांच बजे उप निरीक्षक वंश नारायण यादव ने संदिग्ध एक व्यक्ति को मोटर साइकिल से सिगरौली जनपद में प्रवेश करने पर रोका। उसके न रूकने पर दूल्हापाथर के पास स्थित शिवमंदिर के पास घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला की उसका नाम रामजग उर्फ गुड्डू सोनी पुत्र भोला सोनी निवासी पूर्वी परासी है। उलरे के पास से 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस के मुताबिक बाइक आदित्य कुमार गुप्ता पुत्र सत्य प्रकाश गुप्ता की है, जो 27 जनवरी को डीएवी अनपरा से चोरी हुई थी। वहीं उप निरीक्षक रणजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के काशी मोड़ के पास से घेराबंदी कर संदिग्ध दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 32 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में सुधीर गुप्ता पुत्र इंद्रदेव गुप्ता निवासी अनपरा बाजार व विष्णु पनिका पुत्र बेचन पनिका निवासी डिबुलगंज को गिरफ्तार किया गया है। सुधीर गुप्ता के पास से 17 ग्राम व विष्णु पनिका के पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed