{"_id":"5c5c704bbdec224a620fe2b2","slug":"181549561931-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई
विज्ञापन
फोटो 13
श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकरायी, सात घायल
प्रयागराज से छत्तीसगढ़ जा रही थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
करमा। थाना क्षेत्र के पगिया मोड़ के समीप बुधवार की रात कुंभ मेला प्रयागराज से वापस छत्तीसगढ़ जा रही बस पेड़ से टकरा गई। बस में चालक, परिचालक समेत करीब 60 श्रद्धालु सवार थे। संयोग रहा कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मामूली रूप से घायल सात लोगों का पीएचसी केकराही ले जाकर उपचार कराया।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज से कुंभ मेले से श्रद्धालु बस में सवार होकर वापस अपने घर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे थे। बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे पगिया मोड़ के समीप मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के अलावा रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालक समेत अन्य उनकी मदद में जुट गए। वहीं कुछ ही देर बाद घटना की सूचना मिलने पर डॉयल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नेहरू नगर निवासी रामबिहारी सिंह पुत्र प्रेम सिंह, राजमणि परिहार पत्नी योगेश मुंगेरी बिलासपुर, अनुश्रीया पत्नी सन्तोष सिंह बिलासपुर, कबीरधाम निवासी सुरजा पत्नी सोनू मोरपेंडी, उर्मिला पत्नी लखन नारायण पुत्र दिनेश्वर मोरपेंडी, रामनाथ पुत्र झिलन समेत सात घायल हो गए थे। कहा कि पीएचसी केकराही में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को छुट्टी दे दी। कहा कि दूसरे वाहन से श्रद्धालु गतंव्य के लिए रवाना हो गए। कहा कि बस पेड़ से कैसे टकराई इसकी जांच की जा रही है।