फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आवास आवंटन में गड़बड़ी की जांच के दौरान मारपीट

आवास आवंटन में गड़बड़ी की जांच के दौरान मारपीट

Sat, 15 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
आवास आवंटन में गड़बड़ी की जांच के दौरान मारपीट
घोरावल। ब्लॉक के बरदिया ग्राम पंचायत में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के आवंटन में अनियमितता की शिकायत करने जांच टीम पहुंची। जांच टीम के सामने ही कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता के साथ विवाद और मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता शिवनारायण ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दिया है। उसने अपने व परिवार की जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बरदिया ग्राम पंचायत में अपात्रों को पात्र बनाकर पीएम आवास आवंटित किया गया है। इस संबंध में पिछले नवंबर महीने में जगवंती देवी, शिवनरायन सिंह इत्यादि दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं परियोजना निदेशक से मिलकर शिकायत किया था। इसके बाद बीडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को एडीओ (आईएसबीद्घ जयप्रकाश चौबे, एडीओ (कृषि) मोतीलाल वर्मा एवं सचिव विपिन सिंह पीएम आवास के लाभार्थियों की जांच करने के लिए बरदिया गांव पहुंचे। जांच टीम ने शिकायतकर्ता शिवनरायन सिंह को भी मौके पर बुलाया। इसी दौरान ग्राम प्रधान के पुत्र भी कुछ लोगों के साथ जांच टीम के पास पहुंचे। शिवनरायन सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जांच टीम के सामने कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। शिवनरायन ने तहरीर देकर अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव विपिन सिंह का कहना है कि वे लोग शुक्रवार को पीएम आवास की जांच करने बरदिया गांव गए थे। उन्होंने टीम के समक्ष विवाद व मारपीट की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed