फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति, ससुर, सास समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति, ससुर, सास समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पति, ससुर, सास समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर विवाहिता की तहरीर पर उसके पति राजकुमार सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज में बोलेरो की मांग को लेकर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते हैं। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के कम्हरिया गांव की आरती ने बताया कि 24 जुलाई 2016 को उसकी शादी राजकुमार के साथ हुई थी। उसके पिता ने शादी में दहेज के रूप में डेढ़ लाख नकद, डेढ़ क्विंटल पीतल के बर्तन, टीवी समेत अन्य सामान दिया था। उसका आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद बोलेरो वाहन सहित अन्य सामान की मांग को लेकर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। आरती ने कहा कि 14 जुलाई 2018 को मायके से वह अपने ससुराल पहुंची। वहां दहेज में सामान न मिलने बात कहते हुए ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने पति के अलावा ससुर लालबिहारी, सास विद्या देवी, देवर दीपू, संदीप और ननद रिंकू देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed