फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पत्नी से विवाद के बाद पति ने खा लिया जहर, मौत

पत्नी से विवाद के बाद पति ने खा लिया जहर, मौत

Wed, 17 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद पति ने खा लिया जहर, मौत
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में बुधवार की दोपहर छोटन (30) ने पत्नी के विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दिये बगैर ही शव का दाह संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

झारखंड के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव निवासी छोटन पिछले करीब पांच सालों से विंढमगंज थाना के जोरुखाड गांव में रहता था। यहां उसने जमीन खरीदकर अपना घर मकान बना लिया था और अपनी मां व पत्नी बच्चों के साथ रहता था। बुधवार की दोपहर उसका किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद छोटन ने घर में ही रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। जब इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को हुई तो परिवार वालों ने एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। फोन पर सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान छोटन की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी। फिर परिवार वाले आसपास के लोगों के सहयोग से निजी वाहन से छोटन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। फिर परिवार वाले पुलिस को सूचना दिये बगैर ही शव लेकर घर लौट गए और उसका दाह संस्कार कर दिया। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है। उधर चर्चा है कि घटना के समय घर में सिर्फ छोटन और उसकी पत्नी ही थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसको लेकर पत्नी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed