फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   16 मवेशियों से लदा डीसीएम पकड़ा गया

16 मवेशियों से लदा डीसीएम पकड़ा गया

Tue, 09 Apr 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
16 मवेशियों से लदा डीसीएम पकड़ा गया
खलियारी (सोनभद्र)। रायपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव के चौराहे से सोमवार की सुबह करीब आठ बजे एक डीसीएम पकड़ा। उसमें से पुलिस ने 16 मवेशियों को बरामद किया। इसमें से एक मवेशी की मौत हो गई थी। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चालक एवं सहयोगी का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद क्षेत्र में पशु तस्करी का धंधा थम नहीं रहा है। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे फिर ऐसा मामला पकड़ में आया है। सुबह करीब आठ बजे रायपुर पुलिस ने पशुओं से भरी एक डीसीएम पकड़ा। वाहन पर अमूल मिल्क का लेबल लगा था। यह डीसीएम प्रतिदिन इस मार्ग से होकर गुजरता था। पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो उस पर 16 मवेशी लदे मिले। पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाना शुरू किया तो उसमें से एक मवेशी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने डीसीएम के चालक इस्तिखार अली पुत्र लियाकत अली निवासी धूमनगंज व उसके सहयोगी साहेब आलम पुत्र जहूर आलम निवासी मेहगांव पुरामुक्ति कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे कर्वी चित्रकूट, साराम, खुरमाबाद, आगरा से मवेशी लेकर बिहार मोहनिया पहुंचाते हैं। एक खेप मवेशी पहुंचाने की मजदूरी 15 से 20 हजार रुपये मिलती है। पुलिस नेे दोनों व्यक्तियों का चालान कर दिया और डीसीएम को सीज कर दिया। पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed