फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला छात्रा का शव

पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला छात्रा का शव

Mon, 09 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला छात्रा का शव
थाना क्षेत्र के राजासरई गाव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थतियों में बीए द्वितीय की छात्रा सुनीता (20) का कटहल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा। छात्रा की मौत कैसे हुई, पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

हिरालाल गोंड़ की पुत्री सुनीता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वर्तमान में उसकी परीक्षा चल रही है। रविवार की शाम वह घर पर खाना बना कर माता-पिता तथा भाई को खिलाकर पढ़ने लगी। देर रात छात्रा को उसकी मां ने खाना खाने के लिए कहा तो उसने बाद में खाने की बात कही। इसके बाद मां सोने चली गई। सोमवार की तड़के परिजनों की नींद खुली तो सुनीता अपने कमरे में नहीं थी। घर से बाहर करीब 50 मीटर दूरी पर स्थित कटहल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे छात्रा लटकी हुई थी। परिजनों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने छात्रा को नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि छात्रा ने खुदकुशी की थी या उसे किसी ने मारकर लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed