फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   17 bikes recovered, four arrested

चोरी की 17 बाइक बरामद, चार गिरफ्तार

Wed, 16 Aug 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 16 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
 शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव में मंगलवार को पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 13 बाइक बरामद हुई हैं। बरामद बाइक मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी और चंदौली से चुराई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बुधवार को कोतवाली में पत्रकारवार्ता में बताया कि मंगलवार की सांय करीब साढ़े तीन बजे शाहगंज में स्थित हनुमान मंदिर के पास क्राइम ब्रांच के प्रभारी और शाहगंज एसओ ने ओड़हथा स्थित विकास फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवा रहे हैं चार बाइक चोरों को पकड़ा था। उनकी पहचान घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भवना निवासी संतोष उर्फ पिंटू, मनोज मौर्य, करमा थाना क्षेत्र के बंदरदेवा निवासी राजन मौर्य और खडिय़ा निवासी राजेश कुमार पटेल के रूप में हुई।
विज्ञापन


पता चला कि चारों बाइक चोरी की है। मनोज की निशादेही पर उसके घर से चोरी की सात और राजेश के घर से छह और भी बाइकें बरामद हुई। चोरों ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे मे अहम जानकारियां दी है। चोरों के साथ चोरी की बाइक पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------  
फर्जी कागजात तैयार कर बेचते हैं बाइक
सोनभद्र। चोरी की 17 बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों ने वाहनों के चुराने के बारे मेें जानकारी दी है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि चोर फर्जी कागजात तैयार कर वाहनों को 15 से 20 हजार रुपये में बेचते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed