फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घर, दुकान में लगी आग से सामान जला

घर, दुकान में लगी आग से सामान जला

Mon, 27 May 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
घर, दुकान में लगी आग से सामान जला

विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव में बुद्घिनारायण भुइयां के घर में सोमवार की दोपहर में आग लग गई। इससे घर व दुकान में रखा सामान जल गया। मंगलवार को यहां होने वाली शादी की तैयारियों के लिए रखा सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

कचनरवा गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास बुद्घिनारायण भुइयां का घर है। इसी घर में दुकान भी है। मंगलवार को बुद्विनारायण की नातिन की शादी है। बारात के आगमन और शादी की तैयारियों को लेकर घर व दुकान में तमाम सामान रखे हुए थे। सोमवार की दोपहर घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे शादी की तैयारियां से जुड़ा रखा हुआ सामान जल गया। साथ ही दुकान में रखा सामान भी जल गया। आग लगा देख परिवार वालों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी फेंक कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान गृहस्थी के साथ ही शादी और दुकान का सामान भी जल गया। लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर सौ नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed