फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाई को चाकू मारकर किया जख्मी

भाई को चाकू मारकर किया जख्मी

Sun, 23 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
भाई को चाकू मारकर किया जख्मी
दुद्धी । कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में रविवार को एक युवती ने अपने भाई को चाकू से पेट में वार कर जख्मी कर दिया। इस वाकये के बाद परिवार ही नहीं गांव में हड़कंप मच गया। बहन-भाई के बीच विवाद की वजह सुर्ती बताई जा रही है। बहन को शक हुआ कि उसके भाई ने दुकान से सुर्ती चोरी की है। जिसकी वजह से उसने चाकू से वार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धनौरा गांव की यह घटना रविवार सुबह की है। सफीना घर में ही एक छोटी सी दुकान खोल रखी है। किसी काम से सुबह व घर के अंदर गई। थोड़ी देर बाद लौटी तो दुकान के पास खड़ा उसका भाई इकबाल (28) पुत्र हासिब हाथ में सुर्ती मल रहा था। बहन को शक हुआ कि उसने दुकान से ही सुर्ती चोरी की है। पूछताछ के दौरान बहन-भाई में विवाद गहरा गया। भाई का कहना था कि उसने दुकान से सुर्ती चोरी नहीं की है। उसके पास पहले से ही मौजूद थी लेकिन बहन मानने को तैयार ही नहीं हुई। विवाद इस कदर बढ़ा कि बहन ने सब्जी काटने वाले चाकू से भाई के पेट पर वार कर दिया। घटना से गांव में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने मामले की सूचना डायल सौ को दी। मौके पर पहुंची पुलिस इकबाल को उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी सुनील कुमार विश्नोई के मुताबिक परिवार वालों ने मामले की तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर दी जाती है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed