फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फरार अभियुक्तों की संपति कुर्क करने की तैयारी शुरू

फरार अभियुक्तों की संपति कुर्क करने की तैयारी शुरू

Mon, 18 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
फरार अभियुक्तों की संपति कुर्क करने की तैयारी शुरू
सोनभद्र। पुलिस प्रशासन फरार चल रहे अभियुक्तों पर शिकंजा शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राबट्र्सगंज कोतवाली पुलिस ने बलवा समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है। कुछ दिन पूर्व कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्तों के घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया है। अब अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क करने के लिए कोर्ट को रिपोर्ट भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में आठ जनवरी 2019 की रात में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से राबट्र्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप रहने वाले संजय परिहार को पीटकर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर बिचपई गांव निवासी राजन सिंह समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। सिटी सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्त राजन सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र दूबे और विवेक को गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है। लेकिन तीन अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे है। पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर कोतवाल विपिन तिवारी के माध्यम से फरार चल रहे मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी लवकुश, दीपक और अमित सिंह की संपति कुर्क, जब्ती की उद्घोषणा करवा कर नोटिस चस्पा करा दी गई है। कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अभियुक्त हाजिर नहीं होते है तो कोर्ट से आदेश लेकर उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed