फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीआरपीएफ के दारोगा को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा

सीआरपीएफ के दारोगा को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा

Tue, 12 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के दारोगा को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा
सोनभद्र। जिले से सटे छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ द्वारा खुद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से नक्सली बौखला गए हैं। दंतेवाड़ा जिले में पोटाली गांव के समीप दो दिन पूर्व हथियार से लैस नकाबपोश नक्सलियों ने सीआरपीएफ के एक एसआई और एक शिक्षक का अपहरण कर लिया था। सोमवार की शाम जलेबी गांव के पास अपह्रत एसआई ललित कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई, लेकिन लापता शिक्षक का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसपी ने सीमावर्ती इलाकों में फोर्स को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बस्तर जिले के नगरनार के रहने वाले ललित कुमार 111वीं बटालियन कैंप में मार्गदर्शक के तौर पर एसआई पद पर और जय सिंह कुरेटी शिक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में दोनों दंतेवाड़ा के कोआकुंडा थाना क्षेत्र में तैनात रहे। सोमवार को दरोगा और शिक्षक दंतेवाड़ा जाने के लिए निकलेे। रास्ते में कुरेटी गांव के समीप जंगल में नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने दोनों का अपहरण कर लिया। देर रात तक दोनों को जहां पहुंचना था वहां जाकर अधिकारियों को रिपोर्टिंग नहीं की। इसके बाद फोर्स ने उनकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार की दोपहर 12 बजे तक जवानों ने अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। स्थानीय फोर्स के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने लापता कर्मियों की खोजबीन शुरू की। देर शाम जलेबी जंगल के समीप नक्सलियों ने एसआई की हत्या कर शव को फेंक दिया। जवानों ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही नक्सलियों एवं लापता शिक्षकों की खोजबीन में जुट गए। मंगलवार को जिले से सटे बसंतपुर जिले के जंगलों मेें भी नक्सलियों की तलाश में फोर्स भटकती रही। वहीं पड़ोसी राज्य में एसआई की हत्या की खबर मिलने के बाद बभनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में फोर्स ने सघन कांबिंग शुरू कर दी है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि नक्सल इलाकों के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सीमावर्ती इलाकों में सघन कांबिंग करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed