{"_id":"5b463db04f1c1bae288b5f03","slug":"141531329968-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की तलाश में भटकती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों की तलाश में भटकती रही पुलिस
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। किसान से 75 हजार छीनकर भागने वालों की तलाश में दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सीओ विवेकानंद तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने राबर्ट्सगंज समेत आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर छापेमारी की। वहीं स्वाट टीम वाराणसी में लुटेेेेरों की खोजबीन कर रही है।
मंगलवार की दोपहर राबर्ट्सगंज के विकास नगर मोहल्ले में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बिठगांव गांव निवासी रामचंद्र तिवारी के हाथ से रुपये से भरा बैग छिनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसपी आरपी सिंह ने सिटी सीओ की अगुवाई में स्वाट टीम, शहर कोतवाल और चौकी इंचार्ज को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया है, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लगा है। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।