फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फ्लाईओवर हादसे की सीबीसीआईडी जांच शुरू

फ्लाईओवर हादसे की सीबीसीआईडी जांच शुरू

Sun, 07 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर हादसे की सीबीसीआईडी जांच शुरू
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर पर लगभग दो वर्ष पूर्व संदिग्ध हाल में चार लोगों के जलकर मरने की घटना की जांच करने के लिए सीबीसीआईडी शनिवार की दोपहर जिले में पहुंची। सीबीसीआईडी की टीम ने दोपहर में फ्लाईओवर पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में उरमौरा ढाबा संचालक और एक पान के दुकानदार से भी पूछताछ की। इसके बाद घर वालों से मिलकर भी घटना के बारे में जानकारी ली। इस हादसे में एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की मौत के मामले में युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शनिवार को वाराणसी के एएसपी लल्लन यादव के नेतृत्व में सीबीसीआईडी टीम के इंस्पेक्टर बकरीद्दीन, वीके सिंह समेत चार सदस्यीय दल ओवरब्रिज हादसे की जांच करने के लिए राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचा। सीबीसीआईडी टीम ने कोतवाली पुलिस से 25/26 अप्रैल 2016 को ओवरब्रिज के ऊपर एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की जलकर मौत होने और मृत युवती की शिनाख्त अब तक नहीं होने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम हादसे में मृत तीनों युवकों के घरवालों के साथ उरमौरा स्थित एक ढाबा और पान के दुकानदार से पूछताछ की। इसके बाद टीम फिर से घटनास्थल पर पहुंची एक ट्रक को रोका और चालक से बंफर की चपेट में आने से बाइक सवार लोगों की मौत हो सकती है कि नहीं के बारे में जानकारी ली और पुन: टीम कोतवाली पहुंची। यहां टीम ने दुर्घटना में मरने वाले बाइक सवार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पकरी गांव निवासी दीपू के पिता इंद्र बहादुर सिंह, मां किशोरी देवी, बरहवा निवासी रोहित सिंह के बड़े पिता लाल बहादुर सिंह, उमाशंकर सिंह और पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी प्रणव सिंह के पिता राजबहादुर सिंह व भाई अभिनव सिंह से भी घटना के बारे में जानकारी ली। पूछा कि उन लोगों को कैसे पता चला कि दुर्घटना हुई है, घर से बच्चें कब निकले थे समेत अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की गई। इसके बाद टीम वापस वाराणसी के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed