फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Murder in Jalalabad Son shoots father over land dispute distressed by physical abuse

जलालाबाद में हत्या: जमीन विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, मारपीट और जायदाद बेच देने की बात से था परेशान

Tue, 01 Sep 2026 08:09 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद Published by: Nivedita Updated Tue, 01 Sep 2026 08:09 AM IST
सार

मुख्तियार सिंह का अपने बेटे गुरबाज सिंह से अक्सर विवाद रहता था। पिता कथित तौर पर बेटे के साथ मारपीट करता था और जमीन बेच देने की धमकी देता था। इन बातों से गुरबाज सिंह परेशान था।

विज्ञापन
Murder in Jalalabad Son shoots father over land dispute distressed by physical abuse
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जमीन-जायदाद के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे गुरबाज सिंह उर्फ बाजा को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में हत्या का राज खुला।
विज्ञापन


यह घटना 4 अगस्त की रात करीब 11:15 बजे हुई। गुरबाज सिंह ने घर में सो रहे अपने पिता मुख्तियार सिंह को उनके लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी। गोली लगने से मुख्तियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुख्तियार सिंह का अपने बेटे गुरबाज सिंह से अक्सर विवाद रहता था। पिता कथित तौर पर बेटे के साथ मारपीट करता था और जमीन बेच देने की धमकी देता था। इन बातों से गुरबाज सिंह परेशान था। थाना वैरोके पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आई सच्चाई
जांच अधिकारी प्रकट सिंह ने बताया कि पहले मुख्तियार सिंह द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी। परिजनों के बयान पर इसे आत्महत्या माना गया। हालांकि, पुलिस को मिले सबूतों ने मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने सबूत जुटाकर आरोपी गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed