फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Police encounter with accused in the Vivek Meena murder case in Gwalior

मध्य प्रदेश: डिलीवरी बॉय हत्याकांड में पुलिस का एनकाउंटर! मुख्य आरोपी को लगी गोली; दूसरा गिरफ्तार, तीसरा फरार

Tue, 01 Sep 2026 11:14 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

Madhya Pradesh News: ग्वालियर के बहोड़ापुर में डिलीवरी बॉय विवेक मीणा की हत्या के मामले में मंगलवार तड़के पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। शंकरपुर स्टेडियम के पास हुई कार्रवाई में मुख्य आरोपी सौरभ यादव के पैर में गोली लगी, जबकि राहुल किरार को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी लाला अग्रवाल फरार है।

विज्ञापन
Police encounter with accused in the Vivek Meena murder case in Gwalior
ग्वालियर पुलिस से हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में डिलीवरी बॉय विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या के मामले में मंगलवार तड़के पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। शंकरपुर स्टेडियम के पास हुई पुलिस कार्रवाई में मुख्य आरोपी सौरभ यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी राहुल किरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी लाला अग्रवाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं।

विज्ञापन


शहर से बाहर भागने की फिराक में थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, विवेक मीणा हत्याकांड के आरोपी शहर से बाहर भागने की तैयारी में थे। सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी बाइक से तिघरा की ओर से पुरानी छावनी होते हुए शहर की सीमा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी धौलपुर और आगरा की तरफ भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग
सूचना मिलते ही पुलिस ने शंकरपुर स्टेडियम के पास नाकाबंदी कर दी। सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच बाइक सवार बदमाश पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली मुख्य आरोपी सौरभ यादव के घुटने के नीचे पैर में लगी। गोली लगते ही सौरभ जमीन पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके साथी राहुल किरार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर
घायल सौरभ यादव को तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं फरार आरोपी लाला अग्रवाल की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों और आसपास के जंगलों में सर्चिंग कर रही हैं।

मोमोज के पैसे को लेकर हुआ था विवाद
गौरतलब है कि जनकगंज निवासी विवेक मीणा ऑनलाइन डिलीवरी बॉय था। 27 अगस्त की रात वह बहोड़ापुर के आनंद नगर में डिलीवरी देने के बाद मोमोज खाने के लिए रुका था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे सौरभ यादव, राहुल किरार और लाला अग्रवाल का मोमोज के पैसे देने को लेकर ठेला संचालक से विवाद हो गया। विवेक ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें टोका तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि सौरभ यादव ने विवेक के सिर में गोली मार दी और तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

51 सेकंड के सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात
हत्याकांड का 51 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें वारदात कैद होने की बात सामने आई। विवेक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर लगातार दबाव था।

ग्वालियर सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी सौरभ यादव घायल हुआ है, जबकि राहुल किरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी लाला अग्रवाल की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed