फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   त्रिस्तरीय कमेटी जांचेगी प्रधानाध्यापक के खुदकुशी का सच

त्रिस्तरीय कमेटी जांचेगी प्रधानाध्यापक के खुदकुशी का सच

Fri, 09 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय कमेटी जांचेगी प्रधानाध्यापक के खुदकुशी का सच
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के अरंगी उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधबली सिंह के मौत के मामले में तीन सदस्यीय टीम जांच करेगी। एक शिक्षिका और उससे जुड़े लोगों के कथित उत्पीड़न तथा शिक्षिका द्वारा उन पर पूर्व में लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम को प्रकरण की जांचकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

बुधवार को ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुकापार कड़िया विद्यालय जाने वाले मार्ग स्थित परसोई के एनपीआरसी एवं अरंगी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक अवधबली सिंह ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। उनके पास से मिले सूसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने चोपन के तात्कालिक बीईओ सुनील सिंह, एनपीआरसी मनीष श्रीवास्तव, शिक्षिका स्वेता गुप्ता और हेमलता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अब तक पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। जबकि सूसाइड नोट में अवधबली ने लिखा है कि एक शिक्षिका छुट्टी के लिए बार-बार दबाव डाल रही थी। मना करने पर उसके द्वारा झूठे आरोप लगाया गए। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि वित्त लेखाधिकारी विजय सोनकर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। खंड शिक्षाधिकारी चोपन रमाकांत राम और दुद्धी के खंड शिक्षाधिकारी मुकेश कुमार ने किन परिस्थितियों में प्रधानाध्यापक ने जहर निगलाइसकी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि तीन सदस्यीय टीम प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिक्षिका द्वारा दी गई शिकायती पत्र की भी जांच करेगी। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed