{"_id":"5bd74622bdec2269935787f1","slug":"11540834850-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेच दी गईं दो किशोरियां, कर दी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेच दी गईं दो किशोरियां, कर दी शादी
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से करीब ढाई वर्ष पूर्व गायब दो नाबालिग लड़कियों में से एक को रविवार शाम पुलिस ने घोरावल बस स्टैंड से बरामद कर लिया। बरामद लड़की का मैनपुरी जिला में खरीद फरोख्त कर विवाह किया गया था।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र की 16 वर्षीया दो किशोरियां मार्च 2016 में खेतों में मजदूरी का कार्य करने घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव आयी थीं। वहां से दोनों लड़कियां शिवरात्रि का मेला देखने शिवद्वार गईं थीं। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने दोनों लड़कियों की काफी खोजबीन की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस संबंध में लड़कियों के पिता ने जुलाई 2018 में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बिसरेखी निवासी राजेश और गिरीश दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया और कहीं पर ले जाकर बेच दिया है। राजेश व गिरीश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में राजेश जेल में है, जबकि गिरीश अभी भी फरार चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर रविवार देर शाम पुलिस ने घोरावल बस स्टैंड से एक लड़की को बरामद कर लिया। दूसरी लड़की का अभी तक पता नहीं है। पुलिस के मुताबिक एक लड़की का मैनपुरी जिला में खरीद फरोख्त कर किसी व्यक्ति से शादी की गई थी और उसे एक वर्ष की एक बच्ची भी है, जो उसके साथ ही बरामद हुई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।