{"_id":"6b0c5a42423366da280c66bc","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-in-jani-khurd-meerut-news-c-73-1-smrt1027-109604-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जानी खुर्द में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जानी खुर्द में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। जानी-सिवालखास संपर्क मार्ग पर रविवार शाम अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
कस्बा सिवालखास निवासी अमन सिंह का बेटा राजा (32) रोजाना की तरह शाम को टहलने निकला था। घर लौटते समय श्मशान के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच गहनता से की जा रही है।