Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 arrested in heroine smuggling

Sirsa News: हेरोइन तस्करी मामलों में दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Nov 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
2 arrested in heroine smuggling
27 नवंबर को पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जोड़ी सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां,7.360 और 9.030 ग्राम हेरोइन हुई थी बरामद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। पुलिस ने हेरोइन बरामदगी के मामलों में फरार चल रहे मुख्य सप्लायरों को दबोच लिया है। थाना शहर डबवाली पुलिस ने आरोपी उमंग और निशु को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय योगेश कटारिया ने इसका नेतृत्व किया।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार के अनुसार 27 नवंबर 2026 को एएनसी स्टाफ ने मंडी डबवाली में गश्त की थी। इस दौरान दो अलग-अलग आरोपियों को हेरोइन सहित पकड़ा गया था। थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

एएनसी स्टाफ ने 27 नवंबर को शीतल को 7.360 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। एएसआई धर्मबीर सिंह ने इस मामले की जांच शुरू की थी। शीतल से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य सप्लायर उमंग तक पहुंची। पुलिस ने उमंग को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में एएनसी स्टाफ ने 27 नवंबर को परमिंदर सिंह को 9.030 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य तस्कर निशु को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed