फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मालगाड़ी के डीजल इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी

मालगाड़ी के डीजल इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी

Wed, 27 Feb 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के डीजल इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित पूर्व मध्य रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार को मालगाड़ी ट्रेन के डीजल इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के खड़ा होने से दोनों तरफ जाम लग गया। हालांकि आग बुझने के बाद ट्रेन गतंव्य के लिए रवाना हुई तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

सांय करीब चार बजे पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के रास्ते बरगवां कोयला लेकर मालगाड़ी जा रही थी। अभी मालगाड़ी म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन पार कर थी कि उसके इंजन मेें आग लग गई। यह देख रेलवे कर्मियों ने वायरलेस सेट से ट्रेन के चालक और कर्मचारियों को इंजन में आग लगने की जानकारी दी। ड्राइवर ने तत्काल ब्रेक लगाते हुए मालगाड़ी को रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दिया। रेलवे क्रॉसिंग पर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लगा हुआ था। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। ट्रेन से उतरे कर्मचारियों, गेटमैन समेत स्टेशन कर्मचारियों की मदद इंजन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से तत्काल आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू के बाद रेलवे स्टाफ ने राहत की सांस ली। आधे घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद गेट खोल कर वाहनों को निकाल दिया गया। आग पर काबू के बाद मालगाड़ी को भी रेणुकूट के लिए रवाना किया गया। सारे घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मार्ग में सफर करने वाले लोग समेत ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं चोपन में तैनात पूर्व मध्य प्रदेश मंडल रेल यातायात प्रबंधक एमके रंजन ने कहा कि उन्हें किसी ने मामले की जानकारी नहीं दी है। कहा कि अक्सर लोहे में घर्षण की वजह से वायर सुलग जाते हैं। उसे मरम्मत कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed