{"_id":"5be5ccc1bdec22693a66481b","slug":"111541786817-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 12 को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 12 को दबोचा
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई में मारपीट के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे पिपरा गांव में मूर्ति विर्सजन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल सीपी पांडेय ने विवाद करने के आरोप में प्रथम पक्ष के रामराज, सुदामा और दूसरे पक्ष के राजेश को को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बिजौली गांव निवासी आशीष, भागवत, बिच्छी निवासी जोखन, गेंगुआर निवासी रंजीत, हनुमान प्रसाद का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सलखन: चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में बुधवार की शाम सात बजे अवधेश और उनके भाई रामजश में विवाद हो गया। इस दौरान धारदार हथियार से राजाराम घायल हो गए। घरवालों ने विवाद करने वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायल को नजदीकी एक निजी क्लिनिक ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दिया। दुद्धी: शुक्रवार की सुबह नगर के समीप कोतवाल विनोद यादव ने मारपीट के आरोप में फरार चल रहे दुद्धी के वार्ड नंबर चार निवासी हरिकिशुन शर्मा, उसके भाई आदित्य शर्मा और रामू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।