{"_id":"5b0451c84f1c1be0408b7421","slug":"111527009736-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 22 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में 22 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मंगलवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुङदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज किया है।
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया टोला चरका निवासी राजाराम पुत्र सुखदेव ने तीन वर्ष पूर्व अपनी पुत्री गीता (25) की शादी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में सुरेश के साथ हुई थी। यह सुरेश की दूसरी शादी थी और उसकी पहली पत्नी की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। एक मई को जहरीले पदार्थ के सेवन से गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता के ससुराल और मायके पक्ष में मौत वाले दिन विवाद भी हुआ था। इसके बाद रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गीता के शव को पोस्टमार्टम कराया था। विवाहिता के पिता राजाराम ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दहेज की वजह से गीता को उसके ससुराल वालों ने मार डाला। राजाराम की तहरीर पर मंगलवार को पति सुरेश पुत्र विजय बहादुर, ससुर विजय बहादुर, सास अविराजी, देवर कन्हैया और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।