{"_id":"6abd800ebd5182131804a227","slug":"biru-sahni-carrying-a-reward-of-10000-has-also-been-arrested-two-automatic-pistols-were-recovered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1469548-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार और गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार और गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े असलहा तस्करी के मामले में कैंट थाना पुलिस ने बुधवार सुबह चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 10 हजार रुपये का इनामी बीरू साहनी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की दो अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की है। पूछताछ पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी मुलायम निषाद उर्फ नितेश, रामगढ़ताल के लहसड़ी खैरा टोला निवासी शैलेंद्र निषाद, इसी क्षेत्र के बीरू साहनी और डुमरी खास निवासी चंदन जायसवाल उर्फ लकी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, एसटीएफ ने 21 सितंबर की रात विंध्यवासिनी पार्क के पास से गिरोह से जुड़े पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें श्रेयांश यादव उर्फ बबलू, अजीत यादव, अभिषेक गौड़ उर्फ भेली, अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी और राहुल गुप्ता शामिल थे। पूछताछ में इनसे जुड़े 26 अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान छह आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। बुधवार को चार और गिरफ्तारी के बाद मामले में जेल भेजे गए आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। पुलिस अब मामले में नामजद 21 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इनमें गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों और बिहार, मध्य प्रदेश व हरियाणा से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ असलहा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।