फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Robbery of retired accountant: Suspects seen in CCTV footage, another in custody

रिटायर्ड लेखपाल से लूटकांड : सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, एक और हिरासत में

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery of retired accountant: Suspects seen in CCTV footage, another in custody

विज्ञापन
- अब तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

- एक संदिग्ध का हुलिया बदमाशों से मिल रहा, रिटायर्ड लेखपाल ने की पुष्टि
- गांव की पगडंडियों से होकर आए थे बदमाश, रास्तों की थी सटीक जानकारी

रिटायर्ड लेखपाल व परिवार को बंधक बनाकर लूट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के रजही मौर्या टोला के पास रिटायर्ड लेखपाल व परिवार को बंधक बनाकर 84 लाख लूट के मामले में पुलिस ने एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वारदात से पहले यह एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा है। पीड़ित रिटायर्ड लेखपाल के अनुसार, इस संदिग्ध का हुलिया उन बदमाशों से मिल रहा है। पुलिस संदिग्ध आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह कई लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल है। इसके पहले पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया था। उनसे भी पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही घटना का पर्दाफाश करेगी। बताया जा रहा है कि बदमाशों को उस इलाके के सभी रास्तों की जानकारी थी। वारदात से पहले उन्होंने रेकी की थी। पगडंडियों से होकर वह रिटायर्ड लेखपाल के घर पहुंचे और वारदात के बाद दूसरे रास्ते से निकल गए। उन्हें ये अच्छे से पता था कि रिटायर्ड लेखपाल के घर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इसीलिए उन्होंने एक-एक कमरा खंगाल दिया था। इसके अलावा उस इलाके में भी बहुत कम सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम छह बजे के करीब दो बाइकों पर सवार चार बदमाश बालेंद्र सिंह के घर पहुंचे और गेट की घंटी बजाई। जैसे ही गेट खोला, उन्होंने नकद, जेवर और लॉकर की चाबियों की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने बालेंद्र सिंह के सिर पर पिस्टल के बट से वार किया और परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। डेढ़ साल के पोते को धमकाकर लॉकर खोलवाया गया। बदमाश लगभग सवा घंटे तक रहे और करीब चार लाख रुपये नकद एवं 80 लाख के जेवर लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ये नजर आए हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
- योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed