फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   For the past few days, he had also been posting sad statuses on Instagram.

Gorakhpur News: छात्रा से दूरी के बाद तनाव में था प्रिंस, इंस्टाग्राम पर लगातार भेजता था मैसेज

Thu, 01 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
For the past few days, he had also been posting sad statuses on Instagram.
गोरखपुर। पीपीगंज क्षेत्र के परसौना निवासी 17 वर्षीय प्रिंस निषाद की मौत के मामले में जांच के दौरान उसके पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक छात्रा से बातचीत बंद होने के बाद प्रिंस तनाव में रहने लगा था। करीब एक महीने पहले परिवार के दबाव में छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद भी प्रिंस उससे संपर्क करना चाहता था और इंस्टाग्राम के जरिये लगातार मैसेज भेज रहा था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ दिनों से वह इंस्टाग्राम पर सैड स्टेटस भी लगा रहा था। पुलिस के मुताबिक, छात्रा से दूरी बनने के बाद से उसके व्यवहार में बदलाव देखा जा रहा था। हालांकि, प्रिंस की मौत का कारण क्या रहा और उसका चिलुआताल तक कैसे पहुंचना हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकरी के अनुसार, प्रिंस 23 सितंबर की सुबह मोहरीपुर चौराहे से बेतियाहाता स्थित कोचिंग जाने के लिए निकला था। घर नहीं लौटने पर पिता नंदकिशोर ने चिलुआताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पांच दिन बाद सोमवार को महेसरा सेखपुरवा गांव के पास चिलुआताल में उसका शव मिला था। कोचिंग ड्रेस से उसकी पहचान हुई। मंगलवार को पोस्टमार्टम में मौत की वजह डूबना सामने आई। परिजन ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नॉर्थ राजेश गुनावत ने बताया कि प्रिंस के मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम गतिविधियों की जांच की जा रही है। चैट हिस्ट्री से यह पता चला है कि एक छात्रा से वह बात करने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह आगे बातचीत नहीं करना चाहती थी। इसे लेकर वह काफी परेशान था। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed